नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर । सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय पर कोर कमेटी की बैठक संस्थापक डॉक्टर जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम जी के प्रकट उत्सव पर उसी दिन भगवान श्री परशुराम जी की पालकी 20 अप्रैल को प्रातः काल 8:30 बजे श्री राम मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ की जाएगी जो मुख्य मार्ग से होती हुई श्री सनातन धर्म मंदिर पहुंचेगी । जहां भगवान परशुराम जी की महाआरती की जाएगी । भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष पर तीरथ मिश्रा को अध्यक्ष मनोनीत किया गया| इस अवसर पर संचालन सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने किया। इस अवसर पर तीरथ मिश्रा का स्वागत डॉक्टर मुन्नालाल शर्मा, एच. बी. शर्मा , देवेंद्र कुमार पाठक , अशोक कुमार शर्मा, योगेंद्र दीक्षित ने किया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

