नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूर्व विधायक और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सदस्य प्रवीण पाठक ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 20-22 वर्षों में भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश की पहचान एक गौरवशाली राज्य के बजाय “भ्रष्टाचार की कार्यशाला” के रूप में बना दी है। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाले से शुरू हुआ भ्रष्टाचार आज पूरे देश में पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के रूप में फैल चुका है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रवीण पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश केवल आरएसएस की कार्यशाला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की भी कार्यशाला बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश का युवा आज नीट समेत विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक और भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है, उसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले से हुई थी। इस घोटाले ने प्रदेश की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर दिया और बाद में इसका स्वरूप पूरे देश में फैल गया। प्रवीण पाठक ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सुना जाता था कि राजनीतिक दल चंदे से चलते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा देखा कि कोई पार्टी चंदा भी खा जाती है। उन्होंने हाल में अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी का उल्लेख करते हुए कहा कि जो लोग रामराज्य की बात करते थे, वे भगवान राम का चढ़ावा भी सुरक्षित नहीं रख पाए। चंदे की चोरी पाप है, जबकि चढ़ावे की चोरी महापाप है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं तो इस मामले में भी उन्हें हस्तक्षेप कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करानी चाहिए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रवीण पाठक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगे जमीन संबंधी आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि दस दिन बीत जाने के बाद भी न मुख्यमंत्री और न ही भाजपा नेतृत्व ने कोई सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जमीन से तो नहीं जुड़े, लेकिन जमीनों से जरूर जुड़ गए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कई बार मुख्यमंत्री से जवाब और इस्तीफे की मांग कर चुके हैं, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है। प्रवीण पाठक ने बताया कि दो दिन पहले हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में वीर भारत न्यास को एक रुपए में करोड़ों रुपए की जमीन दिए जाने और मुख्यमंत्री के परिवार द्वारा जमीन खरीद के मामले को प्रमुखता से उठाने का फैसला लिया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रवीण पाठक ने कहा कि कांग्रेस अब इन मुद्दों को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी। इसके तहत उज्जैन से अयोध्या तक कथित लूट के मुद्दे पर संभाग स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएंगी। एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां आम लोग भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज और साक्ष्य अपलोड कर सकेंगे। 15 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा, जबकि 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष सरकार और मुख्यमंत्री से सीधे जवाब मांगेंगे। मुख्यमंत्री जहां-जहां दौरे पर जाएंगे, वहां संबंधित जिला कांग्रेस कमेटियां उनसे सवाल पूछेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो उज्जैन में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने इस पूरे मामले में सरकार से श्वेत पत्र जारी करने तथा सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग भी की।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

