नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 51 अंतर्गत सिकंदर कंपू क्षेत्र में सीवर चैंबर के मेंटेनेंस के बाद छोड़ा गया मलबा अब स्थानीय रहवासियों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। यहां कुशवाह मैरिज हॉल के पास करीब दो माह पहले गली में पुराने चैंबर बदलने का काम किया गया था, लेकिन इसके बाद टूटे हुए पुराने चैंबर कवर और मलबे को हटाने की जहमत नहीं उठाई गई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
स्थानीय निवासी ने बताया कि पूरी गली में करीब आधा दर्जन स्थानों पर पुराने चैंबर और उनके टूटे कवर पड़े हुए हैं। इससे न सिर्फ आवाजाही में दिक्कत हो रही है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति ज्यादा खतरनाक है। रहवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा काजल टॉकीज के सामने एक सप्ताह पहले चैंबर का ढक्कन बदला गया था लेकिन आज तक पुराना मलबा नहीं हटाया गया है।इधर… टूटे हुए चेंबर से हादसे का खतरा: मोर बाजार क्षेत्र में खोआ मार्केट के पास एक माह से चैंबर का ढक्कन टूटा हुआ है जिसके कारण हादसे की आशंका बनी हुई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

