– वर्तमान पदाधिकारियों के लिये धर्म नहीं धन महत्वपूर्ण
– बार बार सदस्यता शुल्क बढ़ाने पर जोर, भारी भरकम शुल्क वसूलने की तैयारी
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मंडल के वर्तमान पदाधिकारियों ने मंदिर का व्यवसायीकरण करने का पूरा मन बना लिया है। लगातार सदस्यता शुल्क बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को बुलाई गई विशेष साधारण सभा की बैठक का भी यही मुददा रहा। अब पदाधिकारी सदस्यों से विकास शुल्क के नाम पर 20 हजार रूपये वसूले जाएंगे। जबकि नये संरक्षक सदस्य 51 हजार और आजीवन सदस्य 31 हजार लेकर बनाये जायेंगे। वहीं अलग से सभी सदस्यों से 1200 रूपये प्रति साल वसूले जाने की भी तैयारी है। शुल्क बढ़ोत्तरी के खिलाफ काफी सदस्य है परंतु वर्तमान पदाधिकारी अपना फरमान थोपने का मन बना चुके है। रविवार को बैठक में इसको लेकर काफी हंगामा होने की भी खबर है। कई सदस्यों का कहना है कि अगर इसी तरह शुल्क बढ़ाया जाता है तो दर्शन की व्यवस्था भी शुल्क लेकर कर दी जाये जैसा चिड़ियाघर देखने को पर्ची कटवाने पड़ती है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
श्री सनातन धर्म मण्डल की विशेष साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित की गई। मजेदार बात यह है कि मंडल ने बैठक आहूत तो कर दी, लेकिन सभी सदस्यों को बैठक की सूचना तक नहीं दी गई। मंडल के कर्ताधर्ताओं द्वारा मनमर्जी से काम किया जा रहा है। निर्णय लेने से पहले सदस्यों से चर्चा तक पूरी तरह से नहीं की जाती और कुछ भी निर्णय कर लिये जाते है। अब खबर है कि साधारण सभा में सदस्यता शुल्क बढ़ाने बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मण्डल द्वारा मौजूदा वर्ष में 217 नए सदस्य बनाकर 91 लाख 35 हजार रुपए की आय अर्जित की गई है। अब इन सभी से 1100 रुपए प्रति वर्ष शुल्क वसूला जाएगा। इसे लेकर मण्डल के सदस्यों में रोष है। उन्होंने मण्डल के व्यवसायीकरण का विरोध किया है। मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा नए संरक्षक सदस्यों से 21 हजार रुपए, सदस्यता प्रवेश शुल्क 1200 रुपए और विकास शुल्क के नाम पर 20 हजार रुपए लिए गए। इनमें बहुत से सदस्य ऐसे भी हैं जिनसे 75 हजार और एक लाख रुपए तक लिए गए। जबकि संविधान में इतनी राशि वसूले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब मण्डल द्वारा रविवार को बुलाई गई विशेष साधारण सभा में और सदस्यता शुल्क को बढ़ाये जाने का फैसला प्रस्तावित है। अब नये संरक्षक सदस्य 51 हजार और आजीवन सदस्य 31 हजार लेकर बनाये जायेंगे। वहीं अलग से सभी सदस्यों से 1100 रूपये प्रति साल वसूले जाने की भी तैयारी है। विकास शुल्क के नाम पर 20 हजार रूपये वसूले जाएंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस बैठक में वार्षिक सदस्यता शुल्क 700 रूपए से बढाकार 1200रूपए किये जाने पर सैंकड़ों सदस्यो में आक्रोश देखा जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सदस्यों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि मंदिर के पास पूर्व से ही लगभग 4 करोड़ से अधिक की धनराशि बैंक में एकत्रित है लेकिन उसका समुचित उपयोग कैसे हो इसकी कोई रूप रेखा मंदिर ने तैयार नहीं की है। सदस्यों का मानना है मंदिर के पास पर्याप्त पैसा पहले से ही जमा है फिर पैसे की कमी का रोना रोकर वार्षिक सदस्यता शुल्क क्यों बढ़ाया जा रहा है ?
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

