नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल| मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप कर सूची जारी कर दी है। यह आदेश 8 अप्रैल 2026 को भोपाल से जारी किया गया, जिसमें कई आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

जारी आदेश के मुताबिक, अलग-अलग रेंज और जिलों में अधिकारियों की पोस्टिंग बदली गई है। इसमें भोपाल, उज्जैन, चंबल, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर और शहडोल जैसे महत्वपूर्ण संभाग शामिल हैं। अधिकारियों को उनके अनुभव और वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई तैनाती दी गई है। सूची में शामिल प्रमुख अधिकारियों में जेल, आर्थिक अपराध, रेलवे पुलिस और विशेष शाखा से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिन्हें अब नए संभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे प्रदेश में प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था को और बेहतर करने की कोशिश मानी जा रही है। गृह विभाग ने साफ किया है कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं, ताकि फील्ड में कार्यकुशलता बढ़े और पुलिस व्यवस्था और प्रभावी बन सके। इस लिस्ट के जारी होते ही मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

