नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल| मध्यप्रदेश में निगम मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में अभी राजनीतिक नियुक्तियां होनी है। वहीं, ज्योतिराज सिंधिया इन पांच लोगों को मंत्री पद का दर्जा दिलवाने की जिद पर अड़े है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ज्योतिराज सिंधिया ने इन पांच लोगों को निगम मंडल में नियुक्ति दिलवाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इनमें पूर्व मंत्री इमरती देवी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, गिरिराज दंडोतिया और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल का नाम शामिल है। सिंधिया दिल्ली से भोपाल तक इसकी लॉबिंग में जुटे है। सूत्रों की मानें तो सिंधिया अपने हारे हुए समर्थकों को मंत्री पद का दर्जा दिलाने की ज़िद पर अड़े है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वहीं, सिंधिया का कहना है कि ये वही नेता हैं, जो मुश्किल की घड़ी में दलबदल करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। ऐसे में इन्हें पद का दर्जा देना ही होगा। बता दें कि इससे पहले निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति वाली पहली सूची जारी हो चुकी है। अब निगम मंडलों, प्राधिकरणों और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों पर सब की नजर टिकी हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

