नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य के बीच व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। इसका सीधा असर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर-1 के बाहर पुराने पोस्ट ऑफिस के पास जाने वाला मुख्य मार्ग 3 माह से बेरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। इस कारण यात्रियों को भारी लगेज के साथ लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
रेलवे स्टेशन का काम भी लेट लतीफ है। इस काम को देखने वाले डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन सुधीर कुमार पटेल चुप्पी साधे हुए हैं। जबकि उत्तर मध्य रेलवे ने मार्च 2026 तक प्लेटफार्म के ऊपर रूफटॉप का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन रेलवे अफसर और कंस्ट्रक्शन कंपनी केपीसी के बीच तालमेल नहीं होने से काम की रफ्तार धीमी है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) वायके मीणा कहते हैं कि शिकायतों के आधार पर ठेकेदार ध्रुव सिंह परमार और प्लेटफार्म नंबर-4 के ठेकेदार जयभान सिंह पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। ओवर चार्जिंग की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस पूरे मामले में बड़ा सवाल यही है कि पार्किंग के अंदर से जाने वाला मार्ग खुला है। वहां से वाहन गुजर रहे हैं, जबकि बगल का मुख्य रोड बंद है। यात्रियों का कहना है कि अगर मुख्य मार्ग चालू होता, तो उन्हें इतनी परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। यात्रियों ने एसीएम, स्टेशन निदेशक, स्टेशन प्रबंधक और पूछताछ केंद्र तक कई बार मौखिक और शिकायतें दर्ज कराई हैं। आरोप यह भी हैं कि वाणिज्य विभाग के कुछ अधिकारियों और ठेकेदार के बीच मिलीभगत के कारण यह रेलवे स्टेशन पर यह अवैध वसूली खुलेआम हो रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यात्रियों के अनुसार, ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में बैग और सूटकेस लेकर पैदल चलना मजबूरी बन गया है। बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। यात्री बताते हैं कि स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब वाहन से आने वाले यात्रियों को मजबूरन पार्किंग एरिया के अंदर से होकर प्लेटफार्म तक जाना पड़ता है। यहां चार पहिया वाहनों से ₹25 और दो पहिया से ₹15 वसूले जा रहे हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

