Headlines

अरू, बिलौआ, ककराई शिवपुरी रूट पर बनाए जाएंगे ओवरब्रिज…

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर| नेशनल हाइवे पर डेंजर जोन बन चुके चौराहों पर जानलेवा हादसों को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मास्टर प्लान तैयार किया है। हाइवे के 4 सबसे खतरनाक ब्लैक स्पॉट्स अरू तिराहा, बिलौआ, ककराई और शिवपुरी क्षेत्र में नए फ्लाई ओवरों का निर्माण किया जाएगा। वहीं, सिकरौदा चौराहे पर फ्लाई ओवर का काम पहले से ही युद्ध स्तर पर जारी है। इन फ्लाईओवर के बनने से लोकल ट्रैफिक और हाईस्पीड हाइवे ट्रैफिक अलग हो जाएगा, जिससे हादसों में 90 फीसदी तक कमी आने की उम्मीद है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

सिर्फ डबरा ही नहीं, ग्वालियर से शिवपुरी जाने वाले मार्ग को भी सुरक्षित किया जा रहा है। ककराई गांव और शिवपुरी जिले के चिह्नित डेंजर जोन पर भी नया फ्लाई ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार, इन फ्लाईओवरों का Design इस तरह तैयार किया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीणों को हाइवे के बीच में न आना पड़े और थ्रू-ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के निकल सके। हाइवे को सुरक्षित बनाने के लिए पांच फ्लाइओवर ब्रिजों का निर्माण किया जाएगा। सिकरौदा का फ्लाई ओवर अभी निर्माणाधीन है, जबकि शिवपुरी हाइवे, ककराई गांव सहित अरू तिराहा, कल्याणी और बिलौआ पर नए फ्लाईओवर बनना प्रस्तावित हैं।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!