नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। नगर निगम हर मोर्चें पर फेल साबित हो रहा है। जनसुविधाओं के अलावा विकास कार्य सबकुछ ग्वालियर में शून्य नजर आ रहा है। जनता मूलभूत सुविधाओं तक के लिये परेशान है। जबकि मूलभूत सुविधाओं पर जनता का हक है। अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है, वह सिर्फ अपने फायदे में लगे है। निगम के बड़े बड़े अधिकारी चकाचैंध में रंगीन है। आलीशान मकान से लेकर हर सुख सुविधा का अधिकारी लाभ उठा रहे है। सिर्फ मंगलवार को खानापूर्ति के लिये जनसुनवाई के नाम से जनता दरबार लगाते है। आमजन यहां अपनी पीडा और परेशानी लेकर पहुंचते है, लेकिन सुनवाई के नाम पर सिर्फ ठगे नजर आते है। इस मंगलवार को भी नगर निगम की जनसुनवाई आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी सड़क, सीवर और साफ पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे और परेशान लोगों का जनसुनवाई में साफ कहना था कि समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वार्ड क्रमांक 1 की जय, विहार कॉलोनी से आए संजय अग्रवाल और अन्य निवासियों ने बताया कि वे कॉलोनी की अव्यवस्थाओं से बेहद परेशान हैं। स्थिति यह है कि उनके बोरिंग के पानी में अब सीवर का पानी मिल रहा है। उन्होंने इस संबंध में कॉलोनाइजर और स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर उन्होंने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है और समाधान की उम्मीद कर रहे हैं। इसी तरह, वार्ड क्रमांक 36 के रहने वाले मोरे ने बताया, उनके घर के बाहर कई महीनों से वाटर लाइन टूटी हुई है। इससे पूरी कॉलोनी के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। पानी उनके घरों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे घर के रोजाना के कार्यों में भी बाधा आ रही है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे दो बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पीएचई विभाग के अधिकारी समाधान का दावा कर शिकायत बंद करवा देते हैं, जबकि समस्या जस की तस बनी हुई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

