नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में होने वाली राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर सरकार ने लगभग पूरी सूची तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इस बार उन बड़े नेताओं को भी जगह मिलने की चर्चा है, जो पहले मंत्री पद की दौड़ में शामिल थे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूत्रों के मुताबिक सत्ता और संगठन दोनों स्तर पर कई दौर की बैठकों के बाद नामों पर सहमति बन चुकी है और दिल्ली हाईकमान से भी हरी झंडी मिल गई है। अब अगले 3-4 महीनों में ताबड़तोड़ नियुक्तियां देखने को मिल सकती हैं, जिससे राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया, उमाशंकर गुप्ता, कमल पटेल, इमरती देवी जैसे दिग्गजों के साथ रामनिवास रावत और विनोद गोटिया जैसे नाम भी रेस में बताए जा रहे हैं। वहीं संगठन में सक्रिय नेताओं को भी एडजस्ट करने की रणनीति बन रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सरकार इस बार संतुलन साधने के लिए विधायकों को भी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। इसमें अजय बिश्नोई, अर्चना चिटनीस, शैलेंद्र जैन और प्रदीप लारिया जैसे नाम प्रमुख हैं। निगम-मंडल नियुक्तियों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा भी तेज हो गई है। अगर फेरबदल होता है तो 4-5 मंत्रियों के बदलने की संभावना है, जिसमें नए चेहरों को मौका मिल सकता है। MP में राजनीतिक नियुक्तियों की यह कवायद सिर्फ पद बांटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय के चुनावी और सत्ता संतुलन की बड़ी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

