नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से एक ऑडियो वायरल होने के बाद छात्र शाखा के प्रभारी प्रशांत चतुर्वेदी को तुरंत पद से हटा दिया गया है। इस ऑडियो में बर्खास्त एमबीबीएस छात्रों को पैसे लेकर डिग्री दिलाने की बात सामने आई है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।हालांकि इस मामले में उनके सहायक पंकज कुशवाह पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऑडियो में एक पूर्व छात्र 16-16 लाख रुपए की डील का आरोप लगा रहा है, जबकि प्रभारी जीवाजी यूनिवर्सिटी में ज्यादा खर्च होने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। पूर्व मेडिकल स्टूडेंट की शिकायत के बाद अब यहां व्यापमं कांड के पन्ने फिर से खुल गए हैं। मेडिकल कॉलेज के डीन ने जांच शुरू करवा दी है, जबकि इंटेलीजेंस के नजर में भी पूरा मामला आ गया है। इंटेलीजेंस के अफसरों ने शिकायतकर्ता से दस्तावेज मांगे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पूर्व मेडिकल स्टूडेंट संदीप लहारिया ने शिकायत में बताया कि साल 2010 में व्यापमं कांड का खुलासा हुआ था। इसमें साल 2006 से 2010 के बीच करीब 150 से ज्यादा छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई। पर 30 से 35 एमबीबीएस छात्र ऐसे थे जिनको संदिग्ध माना गया था और जांच में लिया गया था। केस रजिस्टर्ड हुआ था, मामला सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। इन छात्रों का भविष्य अंधेरे में था। मामले की सही और निष्पक्ष जांच के लिए साल 2017 में एक न्यू हाई पॉवर एक्शन कमेटी बनाई गई थी। जिसमें ग्वालियर के चुनिंदा डॉक्टर शामिल थे। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट दी जिसके आधार पर लगभग 30 से ज्यादा एमबीबीएस छात्रों को बर्खास्त किया गया था। जिसमें शिकायतकर्ता संदीप का भी नाम शामिल है। इन बर्खास्त छात्रों से अभी तक किसी को भी बहाल नहीं किया गया है न ही कोई दूसरी कमेटी बनी है जिसने किसी भी छात्र को राहत दी हो। इसके बाद भी कई छात्रों को एमबीबीएस की डिग्री बांट दी गई। यह अपने आप में धोखा और भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। संदीप ने दावा किया था कि यह पूरा रैकेट ग्वालियर के गजराराजा मेडिकल कॉलेज के छात्र शाखा के प्रभारी बाबू प्रशांत चतुर्वेदी और उनके सहायक पंकज कुशवाह के द्वारा चलाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड़ ने प्रशांत को पद हटाते हुए कार्यालय संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक जेएएच में अटैच कर दिया है। संदीप लहारिया का कहना है कि छात्रा शाखा प्रभारी को पद से हटा दिया, लेकिन सहायक पंकज कुशवाह को क्यों नहीं हटाया गया है। वह भी इस पूरे मामले में बराबर का भागीदार है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
व्यापमं कांड का वापस नाम सामने आते ही जांच एजेंसियां वापस जाग गई हैं। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा बर्खास्त एमबीबीएस स्टूडेंट को डिग्री बांटने के आरोप लगने के बाद अब इंटेलीजेंस इस मामले में सक्रिय हो गई है। ऐसा पता लगा है कि इंटेलीजेंस एसपी ने इस मामले में शिकायतकर्ता को कॉल कर मामले की जानकारी ली है। साथ ही जो भी दस्तावेज हैं उनके साथ मिलने के लिए बुलाया है। इंटेलीजेंस के अफसरों का कहना है कि मामले में वह विस्तार से जांच कर रिपोर्ट ऊपर तक भेजना चाहते हैं, जिससे मामले को बीच में दबाया न जा सके।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

