नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश की सियासत में जल्द बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके लिए RSS ने प्लान तैयार कर लिया है और इसी प्लान के आधार पर आगे की रुपरेखा और रणनीति तय होने वाली है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के समालखा में हुई अहम बैठक के बाद बीजेपी में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक संघ 50 प्रचारकों को बीजेपी में नई जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी कर चुका है। ये कवायद संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने के लिए की जा रही है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल शताब्दी वर्ष के मौके पर हरियाणा के समालखा में हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बहुत गहरे स्तर पर संगठनात्मक बदलाव को लेकर चर्चा और मंथन हुआ है। इस महत्वपूर्ण बैठक पर काफी समय से नजरें थीं। अब मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में नए संगठन महामंत्रियों की नियुक्ति की अटकलें तेज हो गई हैं। इस दिशा में कभी भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है क्योंकि बैठक में इसी को लेकर आगे की रणनीति औऱ प्लान बने हैं। इस बैठक के बाद खबर सामने आ रही है कि संघ ने करीब 50 प्रचारकों को BJP में अलग-अलग पदों पर तैनात करने पर विचार किया है। इसके पीछे की कवायद है कि संगठन की जमीनी पकड़ को मजबूत किया जाए और पार्टी में समन्वय बेहतर बना रहे। मध्य प्रदेश संभागीय संगठन महामंत्री नियुक्त करने की चर्चा इसी रणनीति का एक हिस्सा समझी जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

