– अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने भेजा नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत उपाध्यक्ष देवीसिंह राठौड़ ने नगर निगम में पदस्थ प्रभारी फायर ऑफिसर उमंग प्रधान पर फायर एनओसी एवं फायर प्लान अप्रूवल से संबंधित फाइलों का निराकरण अत्याधिक विलंब से करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में एक शिकायती पत्र प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भी भेजा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि नियमानुसार किसी भी फाइल का कार्य लगभग 15 से 20 दिनों के भीतर पूर्ण हो जाना चाहिए, वहीं वर्तमान में लगभग 6 माह से अधिक समय से 100 से अधिक फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। आम नागरिकों एवं संस्थानों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। यह भी व्यापक रूप से शिकायत प्राप्त हो रही है कि बिना अवैध धनराशि लिए कोई कार्य नहीं किया जाता, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली एवं शासन की स्वच्छ छवि धूमिल हो रही है। इस प्रकार की कार्यशैली से आम जनता में भारी असंतोष व्याप्त है तथा शासन की पारदर्शी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
देवी सिंह ने मंत्री से निवेदन किया है कि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाये। साथ ही जनहित एवं प्रशासनिक पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उनका तत्काल स्थानांतरण शंटिंग करने की भी कृपा करें, जिससे लंबित फाइलों का शीघ्र निराकरण हो सके एवं आमजन को राहत प्राप्त हो।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

