– पानी नहीं आने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर करी तो शिकायतकर्ता को ही धमकाने लगा निगम अधिकारी, बोला क्या सीएम हेल्पलाइन लगाने से समस्या का समाधान हो जायेगा?
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। अगर आप नगर निगम से संबंधित शिकायत सीएम हेल्पलाइलन पर करते है तो निगम अधिकारी उल्टा शिकायत का समाधान करने के बजाय शिकायतकर्ता को ही धमकाने लगते है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमें एक शिकायतकर्ता ने पानी नहीं आने की शिकायत सीएम हेल्पलाइलन पर क्या कर दी तो संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ता को फोन कर उसे धमकी देने लगता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के अनुसार ईश्वर विहार कालोनी में रहने वाले श्री चतुर्वेदी ने पानी नहीं आने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज करी थी। शिकायत जब संबंधित नगर निगम अधिकारी श्री रत्नाकर पर पहुंची तो उन्होंने शिकायतकर्ता श्री चतुर्वेदी को फोन कर शिकायत के निराकरण के लिये प्रभावी कदम उठाने के बजाय शिकायतकर्ता को ही धमकी दे डाली। शिकायतकर्ता बार बार बोलता है हम जहां रह रहे है वहां पानी नहीं आ रहा है और कैलाश पंप ड्रायवर पानी नहीं चला रहा है जिस पर जबाबदेही संबंधित निगम अधिकारी रत्नाकर बोलते है सबके यहां पानी आ रहा है तुम्हारे यहां नहीं आ रहा यह कैसे संभव है। शिकायतकर्ता कहते है आप आकर चैक करवा सकते है। लेकिन श्री रत्नाकर बार बार उन्हें धमकाते हुये कहते है पानी तो चल रहा है। क्या सीएम हेल्पलाइन लगाने से समस्या का समाधान हो जायेगा। आप तो सीएम हेल्पलाइन लगाये रहो हम देखते है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

