– सदस्यों, मीडिया और गणमान्य नागरिकों तक को आमंत्रण नहीं मिला
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को खराब प्रबंधन (मिस मैनेजमेंट) के कारण फीका पड़ गया। इस आयोजन में सदस्यों, मीडियाकर्मियों और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रण न मिलने के कारण भारी नाराजगी देखने को मिली।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
समारोह के फीके रहने के मुख्य कारण आमंत्रण का अभाव रहा। शहर के प्रमुख उद्योगपतियों, व्यापारियों और चेंबर के कई सक्रिय सदस्यों को कार्यक्रम की भनक तक नहीं लगी। मजेदार बात यह रही कि स्थानीय मीडिया और प्रेस प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया, जिससे कार्यक्रम की कवरेज और प्रचार प्रसार में काफी कमी देखी गई। कार्यक्रम बिना किसी भव्यता या उत्साह के केवल औपचारिकता बनकर रह गया। यहां बता दें कि चेंबर ने मंगलवार को अपना 121वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर संगीतमयी सुंदरकांड पाठ और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया था। चेंबर जैसे प्रतिष्ठित व्यापारिक संगठन से जुड़े इस तरह के फीके आयोजन और कुप्रबंधन को लेकर स्थानीय व्यापारिक हलकों में आयोजकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

