नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी का चुनाव निर्धारित समय यानि 18 जुलाई तक होंगे। चुनाव अधिकारी की नियुक्ति व कार्यक्रम की घोषणा 15 जून को कार्यकारिणी की बैठक में की जाएगी। यह निर्णय चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में हुई असाधारण सभा की बैठक में लिया गया|
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बैठक में चैंबर के सभी पदाधिकारियों सहित 250 से अधिक सदस्य शामिल हुए। असाधारण सभा की बैठक 116 सदस्यों के हस्ताक्षर वाले उस पत्र की वजह से बुलाई गई थी, जिसमें गर्मी की वजह से चुनाव को टालने की मांग की गई थी। चूंकि इस पत्र पर कार्यकारिणी निर्णय नहीं ले सकती थी। इसलिए असाधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में चुनाव बढ़ाने वाले पत्र को सभी सदस्यों ने एक राय से निरस्त कर दिया। संस्था के संविधान के मुताबिक चुनी गई कार्यकारिणी अपने कार्यकाल की समाप्ति पर एक बार एक्सटेंशन यानि कार्यकाल को बढ़ा सकती है। कार्यकारिणी का कार्यकाल पहले ही बढ़ चुका है। ऐसे में इस पत्र को असाधारण सभा में रखा गया। चूंकि चुनाव बढ़ाने के लिए संस्था के संविधान में रजिस्ट्रार की अनुमति से बदलाव किया जाता तभी चुनाव आगे बढ़ाना संभव था। लेकिन बैठक में सदस्यों ने पत्र को ही निरस्त करने का निर्णय लिया। असाधारण सभा की बैठक के बाद चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने 15 जून को कार्यकारिणी बुलाने का निर्णय लिया और इस बैठक में निर्वाचन अधिकारी व कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

