नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया गया। सुबह 7.30 से 9.30 बजे के बीच शहर की सभी मस्जिद और ईदगाहों पर मुस्लिम समुदाय के युवा, बच्चे और बुजुर्गों ने पहुंचकर एक साथ विशेष नवाज अदा की, इसके बाद उन्होंने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव के साथ ईद का त्यौहार मनाया। दीपावली और होली की तरह उन्होंने हिंदू भाईयों को सिवैयों पर आमंत्रित किया। मीठी ईद की खुशी बाजारों में भी देखने को मिली। ईद से पहले शहर के बाजार फैनी, सेवइयां से सज गये थे। बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कपड़े, गहने खरीदे। हर तरफ खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

