नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | पिछले महीने से बंद फूलबाग-गुरुद्वारा रूट 3 दिन बाद 22 मार्च से खुल जाएगा। लेकिन एलिवेटेड रोड बना रही कंपनी पीएनसी इंफ्रा एक महीने का रूट डायवर्जन कराकर भी काम पूरा नहीं कर सकी है। अधूरे काम के बीच ही रूट को खोला जाएगा। फिर अगले एक-दो महीने में यहां फिर से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
फिलहाल फूलबाग चौराहे से गुरुद्वारे के बीच चलने वाले ट्रैफिक लोड को डायवर्ट होकर नहीं गुजरना होगा। वहीं, एलिवेटेड रोड के लिए पियर कैपिंग और दूसरे कामों में लगी हैवी मशीनों के कारण इस रूट की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसकी मरम्मत के बिना ट्रैफिक चलना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि, कंस्ट्रक्शन कंपनी का दावा है कि रूट खोलने के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क को सुधार दिया जाएगा। जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। पीएनसी इंफ्रा के प्रोजेक्ट मैनेजर – पंकज भट्ट का कहना है पियर कैपिंग के लिए हमने एक महीने का रूट डायवर्जन लिया था। कुछ पियर का काम बचा है जिसके लिए आगे रूट डायवर्जन प्लान पुलिस प्रशासन को देंगे। फिलहाल फूलबाग-गुरुद्वारा रूट का डायवर्जन खत्म कर दिया जाएगा। मानस भवन से फूलबाग चौराहे तक रास्ता पहले से बंद है। इसके बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। फरवरी में 1माह के लिए रूट डायवर्ट किया फिर भी अंबेडकर पार्क से मार्केंडश्वर मंदिर तक के पियरों की कैपिंग का काम बचा है। इस रूट पर जिन पियरों की कैपिंग हुई है, उनमें से अधिकांश में सेटरिंग का सामान (लोहे की छड़े और प्लेट) लगा है। जो कि 3 दिन में उतरना मुश्किल है। ऐसे में चालू ट्रैफिक में सामान उतारा जाएगा तो हादसे की संभावना बनी रहेगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

