नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। श्री बजरंग बाल मंडल के तत्वावधान में विशाल श्री हनुमान प्रकटोत्सव का आयोजन 3 अप्रैल को किया गया है। सेवाधिकारी महंत श्री गिरीश महाराज ने बताया कि श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर 3 अप्रैल को भजन संध्या, छप्पन भोग, फूलबंगला और भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। यह आयोजन श्री बालाजी दरबार मैना वाली गली पुराने हाईकोर्ट के सामने होगा। सेवाधिकारी महंत ने बताया कि श्री हनुमान प्रकटोत्सव का मुख्य आयोजन 3 अप्रैल को होगा। इसमे देश के सुप्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। इसी दिन दिव्य छप्पन भोग, फूलबंगला और भंडारा प्रसादी का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम में उपस्थिति का आग्रह सभी भक्तों से तीरथ मिश्रा, अभय कुमार जैन, महेन्द्र यादव, गिरीश इंदापुरकर, गोकुल बंसल, सुनील अग्रवाल बबलू, धर्मदास गुप्ता, राकेश गोयल, दीपक बंसल, विष्णु सिंघल, गोविंद अग्रवाल, गिरिजा शंकर वाजपेयी आदि ने किया हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

