नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्वालियर में एक अनूठा और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। लक्ष्मीगंज स्थित ऐतिहासिक मेहराब साहब की तलैया पर सांसद भारत सिंह कुशवाह की अगुआई एवं कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान की प्रेरणादायक मौजूदगी में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आमजन एक साथ उतरे। किसी ने तसला थामा, किसी ने फावड़ा उठाया और किसी ने कुदाल संभाली। सब कतारबद्ध होकर तलैया की सफाई में जुट गए। यह दृश्य “मिले सुर मेरा तुम्हारा, तो सुर बने हमारा” की भावना को साकार कर रहा था। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस सामूहिक श्रमदान में सांसद भारत सिंह कुशवाह, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, जीडीए उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, अनिल सांखला, धर्मेंद्र तोमर ‘बिट्टू’, राजू पलैया, नगर निगम के पार्षदगण व जनप्रतिनिधियों ने कंधे से कंधा मिलाकर बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। वहीं प्रशासनिक मोर्चे पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, जिला पंचायत सीईओ सोजन सिंह रावत, अपर आयुक्त मनोज तोमर, अपर आयुक्त मुनीश सिकरवार, एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव एवं नरेश चंद्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी भी पूरे जोश के साथ श्रमदान की इस कतार में शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर “जल गंगा संरक्षण अभियान” के तहत ग्वालियर में एक अनूठी पहल देखने को मिली। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारी पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते के लिए अपने – अपने वाहनों की बजाय एक ही बस में बैठकर सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचे। साथ कार्यक्रम के बाद उसी बस से वापस आए कलेक्टर आम आदमी की तरह बस से अपने घर तक पहुंचीँ.
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

