नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आईपीएस अधिकारी को धमकी देने के बाद सुर्ख़ियों में आए शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा है कि पार्टी द्वारा जो नोटिस दिया गया है पार्टी एक बार मामले की जांच कर ले। जांच के बाद पार्टी जो कार्रवाई करेगी वह स्वीकार है।अगर पार्टी बाहर निकलती है तो वह भी उन्हें स्वीकार है।उन्होंने कहा कि मैं सही हूं और सांच को आंच नहीं। इसके साथ ही लोधी ने कहा है कि वो पार्टी से आग्रह करते हैं कि एक बार इस केस में कमेटी बनाई जाए और जांच की जाए। जांच होने से सारे हकीकत और दावे सामने आ जाएंगे फिर जो सजा पार्टी देगी उसको वो मंजूर कर लेंगें। बस एक बार पार्टी जांच करा ले| प्रीतम लोधी ने कहा कि देखिए पार्टी हमारी परिवार की पार्टी है। इस परिवार में हमने जनसंघ, जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का हमने सफर तय किया है। हमारे परिवार ने खून पसीने से इसको सींचा है। अब party ने मुझे बुलाया है, पार्टी मुझे notice देगी, मैं notice को पढूंगा, फिर notice से जवाब दूंगा। जवाब में पार्टी जो निर्णय लेती है, मैं स्वीकार करूंगा। लेकिन मैं अपनी तरफ़ से एक पार्टी से हाथ जोड़करएक आग्रह और निवेदन करता हूं कि इस case की एक बार कमेटी बनाकर जांच कराई जाए । मैं सौ बात की एक बात कह रहा हूं कि पार्टी जो भी निर्णय देगी, मैं हंसते हंसते स्वीकार कर लूंगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

