नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| जिले के घाटीगांव स्थित सोन चिरैया अभयारण्य में KGP-1 चीता दोबारा पहुंच गया है। श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से करीब 15 दिन पहले निकला यह चीता लंबा सफर तय कर उसी क्षेत्र में लौटा है, जहां वह तीन महीने पहले भी रह चुका है। वन विभाग के अनुसार चीते को रेडियो कॉलर के जरिए ट्रैक किया जा रहा है। कूनो से निकलने के बाद उसने आरोन और सिमरैया क्षेत्रों को पार कर घाटीगांव के जंगलों में प्रवेश किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
यह वही KGP-1 चीता है, जिसने कुछ महीने पहले घाटीगांव के जंगलों को अस्थायी ठिकाना बनाया था। दोबारा वापसी को लेकर विभाग सतर्क है। विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में पर्याप्त शिकार और सुरक्षित परिस्थितियां चीते के बार-बार आने का कारण हो सकती हैं। वन विभाग ने अभयारण्य से लगे गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मवेशियों को खुले में न छोड़ने और रात में सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग के अनुसार चीता बकरी को आसान शिकार मानता है। जरूरत पड़ने पर वह नीलगाय और चीतल का भी शिकार कर सकता है। कूनो से बाहर चीते की मूवमेंट को विस्तार योजना के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह नए क्षेत्रों में आवास तलाशने का संकेत है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

