नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| मुरार उपनगर में रविवार-सोमवार दरमियानी रात करीब 2:30 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना प्रेमशंकर नारायण के बाड़े में संकल्प हॉस्पिटल के पास की है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घरों तक लपटें पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक बल्ली कांदिल के अनुसार, घर के सामने वाले हिस्से में निर्माण का काम चल रहा था। वहीं, पीछे परिवार निवास करता है। रात में पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आग की लपटें तेज होने के कारण पड़ोसी घरों की दीवारें भी झुलस गईं। धुएं और आग से घबराकर आसपास के लोग अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर सड़क पर आ गए।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
आग में एक ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो कार, तीन बाइक और एक स्कूटी जल गई। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बोरिंग पंप चालू कर पाइप से पानी डालना शुरू किया। आसपास के घरों से भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की गई। मकान मालिक ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। आरोप है कि सुबह तक दमकल अमला मौके पर नहीं पहुंचा। मकान मालिक के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी वहां बिजली कनेक्शन नहीं था। ऐसे में शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं है। वाहनों में स्पार्किंग और पेट्रोल-डीजल के कारण आग भड़कने की आशंका जताई गई है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

