नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
राजनीतिक पुर्नवास की आस लगाए बैठे भाजपा नेताओं का इंतजार लंबा होता जा रहा है। निगम-मंडल, बोर्ड और आयोगों में नियुक्तियां टल गई हैं। अब संगठन का फोकस स्थानीय समितियों में लोकल लीडर्स के एडजस्टमेंट पर है। बीजेपी के सीनियर लीडर्स की मानें तो पार्टी का पूरा फोकस पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों पर है। जिन नेताओं को निगम मंडलों में एडजस्ट किया जा सकता है उनके नामों पर चर्चा हो चुकी है। कुछेक नामों को छोड़कर लगभग सभी नामों की लिस्ट तैयार कर ली गई है। 4 मई को 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियों की लिस्ट घोषित होना शुरु हो जाएगी।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एमपी के नगरीय निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा रहे हैं। पहली लिस्ट में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं को मिलाकर 169 निकायों में एल्डरमैन नियुक्त किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालयों की कार्यपरिषद में भी संघ, भाजपा और विद्यार्थी परिषद से जुडे़ नेताओं को शामिल किया जा रहा है। अभी नगर निगमों सहित 244 निकायों में एल्डमैन नियुक्त होने हैं। अभी नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां हो रहीं हैं। जनभागीदारी समितियां बना रहे हैं। हमारे मोर्चों में नियुक्तियां हो रहीं हैं नीचे की इकाईयां बन रहीं हैं। हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को शासन की समितियों और अन्य व्यवस्थाओं में पद दिये जा रहे हैं। भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि अपेक्स बैंक सहित जिला सहकारी बैंकों में जल्द पदाधिकारी नियुक्त होंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल और अन्य समितियों में नियुक्तियां होंगी।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

