नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मुरैना में रेत का अवैध परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर ने वन रक्षक को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
पुलिस ने बताया कि वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम रूटीन गश्त पर निकली थी। इसी दौरान सामने से रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखी। टीम ने रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी में आरोपी विनोद कोरी की तस्वीरें कैद हुई हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
कांग्रेस नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा- चंबल में रेत माफिया का बोलबाला है। मुख्यमंत्री के पास समय नहीं है, हम लोग कई बार उनसे अनुरोध कर चुके हैं। आज पूरे प्रदेश में रेत माफिया का राज कायम हो चुका है। वन रक्षक हरकेश गुर्जर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव जनकपुर में किया गया। मुखाग्नि उनके चाचा के बेटे सोनू गुर्जर ने दी। हरकेश अपने पीछे पत्नी लवली गुर्जर, दो साल के बेटे तन्मय और 4 साल की बेटी तन्वी को छोड़ गए हैं।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

