नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
भोपाल| मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj Singh Chouhan को लेकर बड़ा संकेत सामने आया है, जो यह बताता है कि मध्य प्रदेश में उनका प्रभाव अभी भी कायम है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री निवास पर हाल ही में हुई एक हाई लेवल बैठक ने कई राजनीतिक संदेश दे दिए हैं। इस बैठक में Dr. Mohan Yadav और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सक्रिय मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि वह अभी भी फैसलों के केंद्र में हैं। खास बात ये है कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने खुद कई नाम सुझाए हैं। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और संगठन पर पकड़ की वजह से इन नामों को गंभीरता से लिया जा रहा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
वहीं दूसरी तरफ, Jyotiraditya Scindia की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अब नियुक्तियों में सिंधिया से ज्यादा शिवराज की पकड़ देखने को मिलेगी? याद रहे, शिवराज सिंह चौहान लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में उन्हें हर क्षेत्र और नेता की गहरी समझ है, जिसका फायदा अब भी पार्टी उठा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

