नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
एमपी में लंबे इंतजार और मंथन के बाद रविवार को 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा हुई है। प्रदेश के 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य की कुल 123 नगर परिषदों में चार-चार और नगर पालिकाओं में छह-छह एल्डरमैन (मनोनीत पार्षदों) की नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों का आदेश मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1961 की धारा 19 (1) (ग) के तहत जारी किया गया है। नवनियुक्त पार्षदों का कार्यकाल वर्तमान परिषद के कार्यकाल के साथ समाप्त होगा या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। हर नगर परिषद में चार-चार एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। ग्वालियर चंबल, बुंदेलखंड में फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है। कई निकायों में नामों को लेकर सहमति न बन पाने के कारण फिलहाल लिस्ट होल्ड रखी गई है। एल्डरमैन के नामों की घोषणा नगरीय निकाय में सबसे शुरुआती इकाई यानी नगर परिषद से की गई है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन जिलों की नगर परिषदों के एल्डरमैन की सूची
सागर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, उमरिया, कटनी, डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार,देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

