नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
– भजन संध्या, छप्पन भोग, फूलबंगला और भंडारा प्रसादी 3 अप्रैल को
ग्वालियर। श्री बजरंग बाल मंडल का श्री हनुमान प्रकटोत्सव रामनवमीं से प्रारंभ होगा, जो 3 अप्रैल को भजन संध्या, छप्पन भोग, फूलबंगला और भंडारा प्रसादी के संपन्न होगा। रामनवमीं 27 मार्च को महाआरती होगी। सभी कार्यक्रम श्री बालाजी दरबार मैना वाली गली पुराने हाईकोर्ट के सामने होंगे।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

सेवाधिकारी महंत श्री गिरीश महाराज ने बताया कि 28 मार्च से 29 मार्च को सायं 6 बजे तक सामूहिक श्री हनुमान चालीसा होगी। 31 मार्च को सायं 6 बजे से आनंदमय श्री सुंदरकाण्ड सामूहिक गायन होगा। 2 अप्रैल को जन्मोत्सव पर श्री रूद्राभिषेक और हवन पुर्णाहुति होगी। श्री हनुमान प्रकटोत्सव का मुख्य आयोजन 3 अप्रैल को होगा। इसमे भजन संध्या, छप्पन भोग, फूलबंगला और भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। परामर्श मंडल में तीरथ मिश्रा, अभय कुमार जैन, महेन्द्र यादव, गिरीश इंदापुरकर, गोकुल बंसल, सुनील अग्रवाल बबलू, धर्मदास गुप्ता, राकेश गोयल, दीपक बंसल, विष्णु सिंघल, गोविंद अग्रवाल, गिरिजा शंकर वाजपेयी शामिल हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

