नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव इंजी. एस.डी. वंशकार ने बताया कि प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य की अध्यक्षता में नवीन अजाक्स भवन पंचशील नगर भोपाल में अजाक्स की प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रादेशिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों ने भाग लिया तथा चौधरी मुकेश मौर्य के प्रांत अध्यक्ष के रूप में नवीन भवन के सभागृह में प्रदेश से आए हुए समस्त प्रांतीय पदाधिकारी एवं जिला तहसील ब्लाक के पदाधिकारियों ने प्रांत अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य जी का गर्म जोशी से स्वागत किया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने कहा कि पूर्व प्रांताध्यक्ष जे.एन.कंसोटिया द्वारा अधिकारी, कर्मचारी के साथ-साथ समाज उत्थान की दिशा मे चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियो को आगे बढ़ाते हुए संगठन द्वारा अजा /अजजा छात्रों के हित में चलाई जा रही सभी प्रकार की गतिविधियां को बेहतर और प्रभावी ढंग से जारी रखा जावेगा।इसके साथ ही प्रांताध्यक्ष चौ मुकेश मौर्य ने कहा कि डॉ.अम्बेडका जयंती इस बार भोपाल में ऐतिहासिक और भव्य रूप में मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ.मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में मनाई जाएगी। जयंती के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज सेवियों और संगठन में सेवाभाव के साथ संगठन को गति और मजबूती प्रदान करने वाले वरिष्ठ जनों को डॉ.अंबेडकर रत्न से सम्मानित करेगा।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
बैठक में प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य, प्रांतीय महासचिव एस डी वंशकार ,प्रांतीय प्रवक्ता नत्थू सिंह अहिरवार मुख्य स्टेट समन्वयक श्यामलाल डोहरिया छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष एस बी इनवाती,वरिष्ठ समाजसेवी के एस गंगवार, डॉ. जगदीश सागर,
जिलाध्यक्षगण इंदौर अशोक कटारिया विदिशा एल आर अहिरवार कटनी बलवीर सिंह परस्ते सागर इंजीनियर राजेंद्र धुर्वे सतना डॉक्टर विजय अरख मुकेश बंसल के डी रही विजय सिंघानिया मनीष कनौजिया पानसिंह राजवीर राजे राजेंद्र महोबिया मनोज पुरिया सोनू इमले रमेश पुत्तू सिंह परिहार धर्मवीर सहित अनेक ब्लॉक व तहसील के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

