नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मण्डल की विशेष साधारण सभा की बैठक 22 मार्च को बुलाई गई है। मजेदार बात यह है कि मंडल ने बैठक आहूत तो कर दी है, लेकिन सदस्यों को सूचित नहीं किया है। मंडल के कर्ताधर्ताओं द्वारा मनमर्जी से काम किया जा रहा है। निर्णय लेने से पहले सदस्यों से चर्चा तक पूरी तरह से नहीं की जाती और कुछ भी निर्णय कर लिये जाते है। अब खबर है कि साधारण सभा में सदस्यता शुल्क बढ़ाने बढ़ाने का निर्णय लिया जाता है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
उल्लेखनीय है कि श्री सनातन धर्म मण्डल द्वारा मौजूदा वर्ष में 217 नए सदस्य बनाकर 91 लाख 35 हजार रुपए की आय अर्जित की गई है। अब इन सभी से 1100 रुपए प्रति वर्ष शुल्क वसूला जाएगा। शुल्क अदा नहीं करने पर 2 वर्ष बाद सदस्यता से बाहर कर दिया जाएगा। इसे लेकर मण्डल के सदस्यों में रोष है। उन्होंने मण्डल के व्यवसायीकरण का विरोध किया है। मौजूदा कार्यकारिणी द्वारा नए संरक्षक सदस्यों से 21 हजार रुपए, सदस्यता प्रवेश शुल्क 1100 रुपए और विकास शुल्क के नाम पर 20 हजार रुपए लिए गए। इनमें बहुत से सदस्य ऐसे भी हैं जिनसे 75 हजार और एक लाख रुपए तक लिए गए। जबकि संविधान में इतनी राशि वसूले जाने की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब मण्डल द्वारा 22 मार्च को विशेष साधारण सभा की बैठक बुलाई गई है जिसमें शुल्क को और भी बढ़ाये जाने का फैसला होगा।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

