नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। प्रतिष्ठित व्यापारियों की संस्था चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। लेकिन चेंबर की वर्तमान टीम अपने कामकाजों में जुटी हुई है। जबकि अन्य व्यापारी नेता चुनावी मोड में आ गये है। व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस के पदाधिकारियों ने चुनावों की तैयारियां भी प्रारंभ कर दी है। दोनों ही टीमें अपने अपने संभावित प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है। वहीं इस बीच तीसरे हाउस को लेकर भी हलचल है। यह हाउस असंतुष्ट बनाकर चुनावी समर में उतर सकते है। अब चेंबर चुनावों की गतिविधियों तेज होने से व्यापारी नेता भी एक्टिव हो चुके है। दोनों हाउसों की बैठकें भी लगातार हो रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

