ह्रदयस्थल महाराज बाड़े की सड़कें गडढम गडढा, लगता है जाम, हादसे का बना रहता है डर

(धीरज बंसल)

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। ग्वालियर का ह्रदयस्थल कहा जाने वाला महाराज बाड़ा अपनी ऐतिहासिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन वर्तमान में यहाँ की सड़कों की जर्जर स्थिति स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। गोरखी के मार्ग की ओर की सड़क धंस चुकी है। यहां आये दिन गडढों में वाहन फंसकर खराब हो जाते है। वहीं जाम भी लगा रहता है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

महाराज बाड़े की वर्तमान में स्थिति गहरे गड्ढे और धंसी हुई सड़कें है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करोड़ों की लागत से बना फर्शिंग (पत्थर की सड़क) कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। हालांकि इस पेडेस्ट्रियन जोन को हाल ही में स्मार्ट सिटी ने रिपेयर भी कराया है। लेकि फिर भी गहरे गड्ढे व्याप्त हैं, जो वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। इसी प्रकार सड़कों की चैड़ाई जो कभी 80-85 फीट हुआ करती थी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण अब केवल 10 से 20 फीट रह गई है। वहीं सराफा बाजार और दाल बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

महाराज बाड़े पर गड्ढों और अव्यवस्थित यातायात के कारण यहाँ आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। धूल और उखड़ी हुई सड़कों की वजह से राहगीरों को सांस और आंखों की समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और विपक्ष का आरोप है कि भ्रष्टाचार और लोक निर्माण विभाग व नगर निगम के बीच आपसी तालमेल की कमी के कारण सड़कों की मरम्मत का काम अटका हुआ है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!