श्री सनातन धर्म मण्डल को 62 लाख का संपत्तिकर नोटिस, विधायक से मिलेंगे पदाधिकारी

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

ग्वालियर। श्री सनातन धर्म मण्डल की कार्यकारिणी बैठक में मंगलवार को 62 लाख रुपए के संपत्तिकर नोटिस पर चर्चा के बाद तय हुआ कि इससे राहत के लिए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार से मदद ली जाए। हालांकि कुछ पदाधिकारी यह भी कह रहे थे कि मंदिर माफी औकाफ का है और दुकानों के किराए से इसका संचालन किया जाता है। इस दृष्टि से नोटिस गलत है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

यहां बता दें कि धारा 73 और 74 के तहत नगर निगम ने मण्डल को 62 लाख रुपए का नोटिस जारी किया है। यह विषय कार्यकारिणी के एजेंडे में रखकर चर्चा की गई। एक हजार रुपए वार्षिक शुल्क विषय को साधारण सभा में ले जाने पर सहमति बनी। पदाधिकारी मोहनलाल अग्रवाल द्वारा धर्म मंत्री रविन्द्र सिंघल चैबे के खिलाफ अन्नकूट कार्यक्रम में अभद्रता को लेकर दिए गए पत्र पर चर्चा होने पर माफी मांगकर मामला खत्म किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट वायरल करने पर भी माफी मांगी गई। शिवरात्रि महोत्सव पर एक क्विंटल की खीर और फलाहार बांटना फायनल हुआ।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!