
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। मध्यप्रदेश पर्यटन केन्द्र का नया कारनामा सामने आया है। 5 साल पहले कराये गये कार्यों का पुनः रेनोवेशन कराकर करोड़ों की बर्बादी की जा रही है। यह रेनोवेशन कार्य स्वदेश योजना 2.0 के नाम पर 20 रूपये से मोतीमहल स्थित पुराना डाकघर, बैजाताल, बारादरी, फूलबाग, गोपाल मंदिर पर काम होगा। जबकि उक्त सारे काम को 5 साल पहले मप्र पर्यटन बोर्ड एवं मप्र टूरिज्म विभाग की राशि से कराये जा चुके हैं।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
अभी हाल ही में पर्यटन विभाग के अधीक्षण यंत्री राजीव श्रीवास्तव ने एक दौरा भी किया है। जबकि ग्वालियर स्थित कार्यालय के एक कार्यपालन यंत्री कार्यसेवा से मुक्त हो गये है। जबकि दूसरे अधिकारी का सागर जोन में स्थानांतरण हो गया है। वर्तमान में कोई दुबोलिया सुरेन्द्र जी के पास चार्ज है। लेकिन उन्हें अभी तक कार्यभार सम्हालने की फुर्सत नहीं मिली है और ना ही वो किसी का फोन उठाते है। ज्ञात हुआ है कि उक्त कार्य का टेण्डर किसी बाहर की कंपनी को दिया गया है। इस रेनोवेशन के नाम पर लीपापोती कर बंदरबांट करने की योजना अधिकारियों ने बनाई है ।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

