
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर | शनिवार को सागरताल में दो शवों के मिलने से हड़कंप मच गया है। यह शव महिला और पुरुष का है। आसपास मौजूद लोगों ने शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जानकारी के अनुसार, सागरताल में मिले दो शव में से एक 50 वर्षीय महिला साधना सिंह, तो दूसरा शव 48 वर्षीय राकेश माहौर का है। बताया जा रहा है कि, साधना सरकारी मल्टी इलाके की रहने वाली थी। जो शुक्रवार सुबह से भी लापता थी। जांच में सामने आया कि, बहोड़ापुर थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। वहीं राकेश रंगियाना मोहल्ले का रहने वाला था। जिसकी किलागेट थाने में 2 अप्रैल को दर्ज गुमशुदगी हुई थी। दोनों शवों को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। इसके साथ ही मामले में सुसाइड या फिर अन्य कारणों को लेकर भी जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

