खुदा की इबादत में झुके सिर, ईदगाह-मस्जिदों में लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

शहर में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और परंपरागत तरीके के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की 70 मस्जिदों और ईदगाह में सुबह ईद की नमाज अदा की गई। मौलानाओं ने नमाज की शुरुआत की तो नमाजियों ने अल्लाह की इबादत करते हुए अमन के लिए एक साथ हाथ उठाकर शीश झुकाया। इसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज और मुबारकबाद देने के बाद मस्जिदों के बाहर बैठे गरीबों जकात (दान) बांटा गया। ईद के मौके पर घर-घर में दावत बुलाई गई थीं। ईद के मौके पर बड़ों ने बच्चों को ईदी भी दी।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!

सोमवार को ईद उल फितर मनाई जा रही है। सुबह 7.30 बजे से 9.15 बजे तक ग्वालियर की 70 मस्जिद, ईदगाहों पर एक साथ ईद की विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आए युवाओं, बुजुर्ग और बच्चों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी। ईद पर भी सूरज के तेवर कम नहीं थे, जिससे रोजेदार व नमाजियों को परेशानी हुई। हालांकि इबादतगाहों में धूप से बचाने के लिए टेंट, तम्बू लगाए गए थे लेकिन वह नाकाफी थे, क्योंकि नमाजियों की भीड़ अधिक होने से यह भी छोटे पड़ गए। कंपू ईदगाह के बाहर सडक़ पर तेज धूप में खुले में नमाज पढ़ी गई। ईद पर घरों में सुबह से ही पकवान बनना शुरू हो गए थे और सिवइयां व फैनी की खीर बनाई गई। सुबह से ही मुंह मीठा कराकर ईद की मुबारकबाद दी गई। नमाज खत्म होने के बाद गले मिलकर ईद की बधाई देते हुए सिवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!