भगवान को भी सताने लगी गर्मी! हनुमानजी और साईं बाबा के लिए AC, श्रीकृष्ण के लिए कूलर


ग्वालियर। शहर में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भोजन, वस्त्र और आरती के समय में बदलाव किया गया है। रामभक्त हनुमान के लिए AC लगाया गया है, तो मुरलीधर के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। भगवान को गर्मी से राहत देने के लिए कैरी (कच्चा आम) का भोग लगाया जा रहा है। मंदिरों में दर्शन और आरती के समय में भी बदलाव किया गया है।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इन दिनों शहर का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन में गर्म हवाएं चल रही हैं। इसलिए भगवान को गर्मी से बचाने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। भगवान के भोजन और वस्त्रों में भी बदलाव किया गया है। गर्मी में भगवान के खानपान में लिक्विड की मात्रा बढ़ा दी गई है। उन्हें शीतल खाद्य पदार्थ ही दिए जा रहे हैं। भगवान ठंडाई का सेवन भी कर रहे हैं। भक्तों के लिए भगवान के दर्शन और आरती के समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। खेड़ापति हनुमान मंदिर में भक्तों के लिए AC लगाया गया है। श्रीकृष्ण को गर्मी से बचाने के लिए कूलर लगाया गया है। सनातन धर्म मंदिर में आरती और पट खुलने के समय में बदलाव किया गया है। मंदिर के पट सुबह 6:00 बजे के स्थान पर 5:30 बजे खुल रहे हैं। सुबह की आरती 8:30 बजे के स्थान पर 7:30 बजे हो रही है। शाम की आरती 6:30 बजे के स्थान पर 7:00 बजे होगी। रात्रि 8:00 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। समय के साथ-साथ मौसम के अनुसार प्रभु के भोजन में भी परिवर्तन किया गया है। भगवान को मठा, लस्सी, मौसमी सब्जी, रोटी के साथ नाश्ते में पोहा और खिचड़ी का भोग लगाया जा रहा है। गर्मी से राहत के लिए कूलर भी शुरू कर दिए गए हैं।

नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
साईं बाबा मंदिर में बाबा के कक्ष में पांच AC लगाए गए हैं। भोग, प्रसादी और आरती के समय में परिवर्तन किया गया है। अब बाबा के भोजन की थाली में दाल, रोटी, कढ़ी चावल, पापड़, लस्सी, रायता और कैरी का पना सहित मौसम के सभी फल शामिल किए जा रहे हैं। काकड़ आरती 6:00 बजे की जगह 5:40 बजे, मंगला आरती 6:40 बजे की जगह 6:30 बजे और शयन आरती 9:00 बजे की जगह 9:30 बजे होगी। गुरुवार को होने वाली आरती का समय 9:30 बजे रहेगा।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!