
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर| शहर के पटेल नगर की व्यवसायिक भूमि का आवासीय में पंजीयन किए जाने के मामले में उप पंजीयक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजीयन महानिरीक्षक ने उप पंजीयक कैलाश वर्मा को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दस्तावेज के संबंध में स्पष्टीकरण पूछा है। कलेक्टर ने स्टांप ड्यूटी चोरी की जांच कराई थी। जिला पंजीयक ने अपनी रिपोर्ट में 19 लाख 81 हजार रुपए की स्टांप ड्यूटी चोरी का खुलासा किया था। जिला पंजीयक ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी थी। कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए रिपोर्ट पंजीयन महानिरीक्षक के पास भेज दी थी। इस रिपोर्ट पर फैसला लिया जाना है, जिसके चलते उप पंजीयक को नोटिस दिया गया है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
दरअसल पटेल नगर रोड पर स्थित 6 हजार 331 वर्गफीट (सिल्वर ओख होटल के पास) के व्यवसायिक प्लॉट की रजिस्ट्री पंजीयन विभाग में की गई। प्लॉट के एग्रीमेंट व पावर ऑफ अटॉर्नी में संपत्ति व्यवसायिक लिखी हुई थी, लेकिन जब 28 फरवरी 2024 को प्लॉट की रजिस्ट्री की गई तो व्यवसायिक प्लॉट को रोड से हटकर अंदर बताया गया। आवासीय भूमि की स्टांप ड्यूटी लगाई। उप पंजीयक कैलाश वर्मा ने तथ्यों को नहीं देखा और रजिस्ट्री कर दी। 20 अगस्त 2024 को सेवा प्रदाता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, लेकिन उप पंजीयक को नोटिस जारी किया गया। उप पंजीयक ने फिर से संपत्ति की गणना कर स्टांप ड्यूटी निकाली। 19 लाख 81 हजार रुपए की स्टांप ड्यूटी चोरी निकली। सरकार को सीधे 19 लाख 81 हजार रुपए की आर्थिक हानि पहुंचाई गई। जिला पंजीयक ने फाइनल रिपोर्ट कलेक्टर को भेजी। इस रिपोर्ट में स्टांप ड्यूटी की गणना कर सरकार को हुए नुकसान के बारे में बताया।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
इस तरह से किया गया था संपत्ति का विक्रय
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
-ई पंजीयन संख्या एमपी142592021 ए4210883 के तहत जय व अजय यादव ने 1 मार्च 2021 को सुभाष चतुर्वेदी के नाम मुख्तियारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) संपादित की।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

