लक्ष्मीगंज पुरानी सब्जी मंडी में सफाई ठेकेदार की गुंडई, अवैध वसूली से दुकानदार परेशान

अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। लक्ष्मीगंज पुरानी सब्जी मंडी में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं है। सफाई ठेकेदार की गुंडई और अवैध वसूली से दुकानदार परेशान हैं। यह दुकानदार मंडी समिति को लाखों रुपए का टैक्स देते हैं। ठेकेदार और उसके कारिंदे हर दुकानदार से प्रतिदिन के हिसाब से 50-100 रुपए मांग रहे हैं, जो दुकानदार पैसे नहीं देता उससे गुंडई करते हैं और दुकान के आगे कचरे का ढेर लगा देते हैं। इससे व्यापारी बेहद परेशान है। वहीं आने वाले ग्राहकों को भी गंदगी के अंबार के बीच सब्जी खरीदनी पड़ती है। वहीं सब्जी पर गंदगी में पनप रहे कीड़ों के किटाणु आ जाते है।

अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
लक्ष्मीगंज मंडी सबसे पुरानी है और यहां सुबह सब्जी का थोक बाजार लगता है। यहां प्रतिदिन हजारों ग्राहक सब्जी खरीदने पहुंचते है। मंडी में सफाई व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिये, लेकिन मंडी में किस स्तर की सफाई होती है यह किसी से छिपा नहीं है। नाला बहता रहता है इससे आये दिन लोग परेशान होते है। पहले से ही मंडी में उचित सफाई नहीं होती उपर से अब ठेकेदार की गुंडई ने ओर रायता फैला दिया है। सफाई ठेकेदार जो पहले से ही ठीक से सफाई नहीं कर रहा है उसे अब गुंडई टैक्स और चाहिये। ठेकेदार के इस रवैये से पता चलता है कि यह सब अधिकारियों की मिलीजुली सरकार है जो गुंडई टैक्स का दबाब बनाकर व्यापारियों को सता रहे है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!