Headlines

जनहित पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 मार्च को ग्वालियर में

आज भारत की पूरी राजनीतिक व्यवस्था धनबल और बाहुबल पर केंद्रित होती जा रही है। जिसमें जनता के प्रमुख मुद्दे हाशिए पर होते जा रहे हैं। सभी राजनीतिक दलों की कार्यशैली भी एक समान हो गई है। इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखकर राष्ट्रवादी विचारधारा के कई लोगों ने मिलकर 10 सितंबर 2023 को भोपाल में जनहित पार्टी की स्थापना की थी। पार्टी ने स्थापना के बाद से ही जनता के हित के कई विषयों पर जन जागरण शुरू किया। बढ़ते नशे के कारोबार, शिक्षा के व्यापार, प्रकृति और हरियाली के विनाश, बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता देने और उन्हें देश से बाहर निकालने को लेकर जनता में जागरण शुरू किया। इसी बीच पार्टी ने मप्र के विधानसभा चुनाव में 16 सीटों पर चुनाव भी लड़ा था और इंदौर लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी उतारा था।
तेजी से पार्टी का विस्तार मप्र सहित देश के अन्य राज्यों में भी हो रहा है। इसी क्रम में पार्टी का पहला राष्ट्रीय अधिवेशन 8 और 9 मार्च को ग्वालियर मप्र में होने वाला है। जिसमें मप्र, उप्र, महाराष्ट्र, बिहार, बंगाल, झारखंड, असम, उड़ीसा, तमिलनाडु आदि राज्यों से कार्यकर्ता स्वयं के खर्च से आने वाले हैं। अधिवेशन में पार्टी का विस्तार, राष्ट्रीय मुद्दों सहित कई विषयों पर चर्चा होगी। 8 मार्च को ग्वालियर में शोभा यात्रा एवं आम सभा भी होगी। पूरा अधिवेशन न्यूनतम खर्च में और जनसहयोग से जुटाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!