
कई जिलों में मौसम ने करवट ले ली है। हवा रुख पश्चिमी से हो जाने सेन्यूनतम तापमान में उछाल आ गया। इससे रात में ठंडक घट गई है। दिन में भी तेज धूप गर्मी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
जम्मू कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर से हो गया था। जिससे बीते दिन उत्तरी हवा चली और रात में ठंडक लौट आई थी, लेकिन दूसरे हवा का रुख फिर से बदल गया। दिन में 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चली। इससे वजह से दिन में धूल उड़ी। हालांकि बीते दिनों लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास हो सकता है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक एमपी में फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
इसके चलते 19 जिलों में मौसम परिवर्तन हो सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

