
ग्वालियर। आपको पता है एक फायनेंस कंपनी के कर्मचारी शाम होते ही नशे में धुत्त हो जाते है। जी, हां यह सच है ग्वालियर में लश्कर ब्रांच के एचडीबी फायनेंस के कारिंदे यह सब करते है। लश्कर में सुदर्शन होटल के सामने इस फायनेंस कंपनी का आफिस है। शाम को जब ग्राहक एचडीबी फायनेंस में पहुंचते है तो यहां का स्टाफ उनके साथ बदतमीजी करता है। क्योंकि शाम होते होते यहां का नजारा बदल जाता है सब कारिंदे नशे में धुत्त होकर मेहफिल सजा लेते है और आसपास के रहवासियों सहित आमजन को परेशान करते है। जब कोई ग्राहक उनके पास पहुंचता है तो वह उसके साथ भी बदतमीजी करते है। क्या ऐसे फायनेंस का काम होता है कि शाम को सभी कर्मचारी नशे में टुल्ल होकर मेहफिल सजाएंगे। उनकी इस हरकतों से आसपास के लोग बेहद परेशान है और पुलिस व प्रशासन से शिकायत करने की तैयारी में है। आफिस की आड में यहां के लोग क्या-क्या कर रहे है यह समझ से परे है।
—खबरीलाल—
मध्य प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP News और पाएं MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । मध्य प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

