सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने प्रयागराज महाकुंभ में किया स्नान

प्रयागराज| महाकुंभ 2025 के पावन अवसर पर मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन कर देश और जनकल्याण की प्रार्थना की ।
स्नान के पश्चात सांसद कुलस्ते ने कहा कि महाकुंभ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है । यह दिव्य आयोजन श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का कार्य करता है । महाकुंभ के इस अवसर पर देशभर से करोड़ों श्रद्धालु संगम नगरी में पुण्य लाभ अर्जित करने पहुंचे हैं। सांसद कुलस्ते ने सभी भक्तों से धर्म और संस्कृति के इस महासंगम में अधिक से अधिक सहभागिता करने की अपील की ।