अध्यक्ष बनने से चूके नेताओं की अब निगम मंडलों पर नजर


ग्वालियर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद से चुके नेताओं की नजर अब निगम मंडलों पर आकर टिक गई है। उनको उम्मीद है कि पार्टी उन्हें निगम मंडल में मौका दे सकती है। इसके लिये लाबिंग भी शुरू हो गई है। भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा नेता शामिल थे, लेकिन मौका मिला जयप्रकाश राजौरिया को। नगर अध्यक्ष बनने से वंचित नेता अब संगठन से निगम मंडलों में पद देने पर दबाव बना सकते है। अभी तक सरकार ने कई निगम-मंडलों में राजनीतिक नियुक्तियां नहीं की है। ग्वालियर विकास प्राधिकरण, साडा, मेला प्राधिकरण में जाने के लिए कई नेता प्रयास कर रहे है। लंबे समय से अभी राजीनिक नियुक्तियां प्राधिकरण में नहीं हुई है। इसके अलावा अन्स बोर्डों सहित अन्य मंडलों के पदों पर भी अब जल्दी ही सरकार नियुक्ति कर सकती है।