परिवहन विभाग के आरक्षक करोड़पति तो अधिकारी कितने गुना?


वैसे तो भास्करप्लस.काम पहले से ही परिवहन विभाग की कारगुजारियां जनता के बीच लाता रहा है। लेकिन अक्सर देखने में आता है कि परिवहन विभाग सोने का अंडा देने वाली मुर्गी है। छोटे से लेकर बड़े कर्मचारी, अधिकारी तक करोड़पति है। आरक्षक के यहां छापे के दौरान कई करोड़ की नगदी मिली है। साथ ही हीरे जेबरात, सोने चांदी की सिल्लियां बड़ी मात्रा में बरामद होती है। वहीं कई प्रकार की लग्जरी गाड़ियां मिलती हैं। नोट गिनने की मशीन छापे में जब्त होती है। लग्जरी गाडियों के साथ नोटों का अंबार मिलता है। फिर भी परिवहन विभाग के आकाओं के जू तक नहीं रेंगती है।
–खबरीलाल (भास्कर प्लस डाट काम)-