नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
ग्वालियर। केंद्रीय जेल ग्वालियर के अधीक्षक विदित सिरवैया को वॉट्सएप पर कॉल और मैसेज के जरिए धमकी मिल रही है। उन्हें चार वीडियो भेजे गए हैं। वीडियो भेजने वाले का कहना है- यह ग्वालियर जेल के वसूली के वीडियो हैं। इन्हें इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देगा। अगर रुपये नहीं दिए तो इन वीडियो के जरिये वह तबादला और निलंबन तक करा देगा। इस मामले की शिकायत जेल अधीक्षक द्वारा एसएसपी धर्मवीर सिंह से मिलकर की गई है। बहोड़ापुर थाने में भी शिकायती आवेदन दिया गया है। जेल अधीक्षक का कहना है- यह हरकत निलंबित आरक्षक पवन कुमार शर्मा और जेल में बंद रहे बंदी रिश्पाल बघेल ने की है। शिकायती आवेदन में इन दोनों का नाम भी लिखा है।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने बताया कि सात जून को दोपहर 12.40 बजे उनके मोबाइल पर 9179301601 नंबर से वॉट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और सीधे धमकाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि जेल के अंदर के कई वीडियो उसके पास हैं, जिन्हें वह इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर देगा तो नौकरी खतरे में आ जाएगी। फिर उसने पहले दो वीडियो भेजे। इसके कुछ देर बाद दो और वीडियो भेजे। जब जेल अधीक्षक ने दोबारा उसे कॉल किया तो कॉल नहीं उठा। लगातार अभद्र भाषा में मैसेज आते रहे। अगले ही दिन जेल अधीक्षक ने एसएसपी धर्मवीर सिंह से मिलकर शिकायत की। एसएसपी ने साइबर सेल को पड़ताल में लगाया, क्योंकि इस नंबर पर कॉल नहीं लग रहा था। इंटरनेट के जरिये ही इस पर कॉलिंग हो रही है। जेल अधीक्षक को वॉट्सएप पर इसके बाद भी लगातार धमकी मिलती रही। तबादला और निलंबन तक करवाने की धमकी दी गई। फिर 50 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद जेल अधीक्षक ने इस मामले की शिकायत बहोड़ापुर थाने में की है। इस मामले में खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें!
निलंबित आरक्षक ने लगाए थे गंभीर आरोप, कहा-जेल में रुपयों के बदले मिलता है नशा
निलंबित आरक्षक पवन कुमार शर्मा का एक वीडियो कुछ समय पहले वायरल हुआ था। इसमें उसने जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सहायक जेल अधीक्षक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उसने कहा था- रुपयों के बदले जेल में गांजा, स्मैक तक उपलब्ध है। बंदी रिशपाल सिंह बघेल ने रुपयों के बदले बैरक बदलने का आरोप लगाया था। कई शिकायतें उसने पूर्व में की हैं। वह हत्या के मामले में बंद था।
नवीनतम अपडेट्स के लिए bhaskarplus.com से जुड़े रहें! यहां पढ़ें News और पाएं Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी । हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

