जीवाजी क्लब का निर्वाचन 29 को, राजेंद्र सेठ ने की दावेदारी

ग्वालियर। जीवाजी क्लब की AGM  में सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से जीवाजी क्लब के आगामी ‘चुनाव की तिथि 29 september तय की गई है। निर्वाचन तिथि की घोषणा पश्चात जीवाजी क्लब के आगामी चुनाव में राजेंद्र सेठ (राजू डेनिसन) ने अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। सेठ ने जीवाजी क्लब के अपने 2011 से 2014 के कार्यकाल में सचिव पद पर रहते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं क्लब के पुनरुत्थान में आपकी एक अहम भूमिका रही ।