
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को उज्जैन में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने सोमवार को अस्पताल जाकर उनसे मुलाकात की थी। शाम को उनके पिता का निधन हो गया। मुख्यंमत्री रात साढ़े नौ बजे भोपाल से इंदौर आ रहे हैं, यहां से वे सड़क मार्ग से उज्जैन रवाना होंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री के पिता 100 साल के थे। मुख्यमंत्री का अपने पिता से गहरा लगाव था। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे उज्जैन आते थे तो पिता के साथ भी काफी समय बिताते थे और आशीर्वाद के समय पिता से शगुन के रूप में पैसे भी मांगते थे।

