
(धीरज राजकुमार बंसल)
दिल्ली। केन्द्र सरकार ने संसदीय समितियों का गठन किया है। सरकार ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति का अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री बीजेपी सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते को नियुक्त किया है। समिति में कुल 30 सदस्य हैं। इनमें 20 लोकसभा और 10 राज्यसभा के सांसद शामिल हैं। इस समिति का काम अनुसूचित वर्ग और अनुसूचित जनजाति के कामकाज और कल्याण की रिपोर्ट तैयार करना और उनके उत्थान के लिए काम करना शामिल है। श्री कुलस्ते के मनोनयन पर जनसेवक पंकज राजकुमार बंसल, हरीश सेवाराम गुप्ता एवं मित्रमंडल ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

