अगर हमारी सरकार होती, भ्रष्ट अधिकारियों की चमड़ी खींचकर भूसा भर देता; विधायक बरैया

सत्ता से छिटके कांग्रेस नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों के बीच कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने फिर विवादित बयान दिया है। कुछ दिन पहले भी वे अफसरों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने अधिकारियों के बहाने क्षेत्र के मतदाताओं की समझ को भी घेरे में लिया है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सागर में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के पहले यह बयान दिया है। बरैया ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार होती तो भ्रष्ट अधिकारियों की चमड़ी खींच भूसा भर देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार होती तो अधिकारियों को उलटा लटका देता। कांग्रेस विधायक बरैया ने कहा कि अगर वोट कांग्रेस को डाल दिया होता, तो थानेदार की चमड़ी काट कर भूसा भर देता। अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जाएगा। उन्होंने कहा कि 2.48 करोड़ वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया, कलेक्टर एसपी को पता ही नहीं मामला क्या है। कुछ दिन पहले ही विधायक बरैया ने सागर में ही तहसील कार्यालय के अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों को उनके कार्यालय में घुसकर जूते मरूंगा।